दरियाबाद में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सीज की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ जांच !
एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देशन में कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वालों को अंतिम चेतावनी !
ब्यूरो रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी।दरियाबाद तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक मानकों के संचालित कई संस्थानों की गहन जांच की गई।
#स्वास्थ्य_विभाग की जांच में नोटिस जारी होने के बावजूद संतोषजनक जवाब न देने पर सिटी मेडिकल सेंटर, यश हॉस्पिटल और इंडियन मेडिकल सेंटर को सीज कर दिया गया। वहीं बिना फायर सेफ्टी और अन्य जरूरी मानकों के संचालन को गंभीर अनियमितता माना गया।

#अभियान के दौरान एमडी हॉस्पिटल, जानवी हॉस्पिटल, शिफाक हॉस्पिटल, अवध डायग्नोस्टिक सहित कई संस्थानों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि आर.आर. डायग्नोस्टिक पर पहले ही सीज की कार्रवाई की जा चुकी है।

#प्रशासन ने क्षेत्र में संचालित झोलाछाप क्लीनिकों को भी अंतिम चेतावनी जारी करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज न मिलने या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।










