Skip to main content

Naradsamvad

आगरा: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई !

आगरा में सड़क सुरक्षा को लेकर #DCP_ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में #आगरा_ट्रैफिक पुलिस एवं सीसी टीम द्वारा फतेहाबाद टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मदिरा एवं मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) करने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

#अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

ALSO READ  आगरा में त्योहारों से पहले सुरक्षा सख्त, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बाजारों में फुट पेट्रोलिंग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!