Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: शंकराचार्य का बीजेपी पर हमला, गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग !

रिपोर्ट: राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान जनता से संवाद करते हुए शंकराचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी गाय की दुश्मन है और गौ-संरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है।

शंकराचार्य ने मांग करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील भी की।

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की गौ-संरक्षण नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1221166
Total Visitors
error: Content is protected !!