Skip to main content

Naradsamvad

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सियासी घमासान तेज !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट:- नारद संवाद

 अयोध्या  :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि चोरी साबित हो चुकी है, आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और संबंधित ट्रस्टी को भी बर्खास्त किया गया है। इसके बावजूद अब बीजेपी, संघ और विहिप पर अखिलेश यादव और टुन्नु यादव को लेकर फोन कॉल के कथित फर्जी दुष्प्रचार करने के आरोप लग रहे हैं।

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि फोन पर बातचीत के कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति तथ्य और प्रमाण के आधार पर होनी चाहिए, न कि झूठे आरोपों पर।

ALSO READ  Maruti Suzuki ने चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाईं, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!