Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार !

विदेशी नागरिकों को ठगने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद !

रिपोर्ट:- नारद संवाद 

लखनऊ  :- पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। शहर में संचालित हो रहे अवैध कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को ठगा जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 119 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को निशाना बनाकर ठगी करता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक बड़ी सफलता है और मामले की आगे की जांच जारी है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1190052
Total Visitors
error: Content is protected !!