CBI जांच की मांग, हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का एलान !
रिपोर्ट: राघवेन्द्र मिश्रा
अयोध्या:- राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर अयोध्या बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पहल की जाएगी तथा मामले की CBI जांच की मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसोसिएशन का कोई भी अधिवक्ता आरोपित व्यक्तियों की पैरवी नहीं करेगा। यदि कोई वकील उनका पक्ष रखता है, तो उसे एसोसिएशन के कंट्रीब्यूशन फंड में प्रति नाम 5 लाख रुपये जमा करने होंगे।
कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन अपने खर्च पर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उनका कहना है कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित कराई जाएगी। फिलहाल यह आरोप हैं और मामले में अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय अथवा जांच एजेंसी द्वारा ही होगा।