Naradsamvad

[post-views]

सरस्वती शिक्षा मंदिर में कवि सम्मेलन, व्यंग्य व काव्य पाठ पर गूंजीं तालियां

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। कस्बा स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में मंगलवार को कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि प्रमोद पंकज ने किया। उन्होंने माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, फिर अपने व्यंग्यात्मक काव्य पाठ में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर कटाक्ष करते हुए सुनाया -चंदा चोर चंदा चोर गन्दा चोर गन्दा चोर, दान पात्र से चोरी करके हो गया चंपत चोर, इसके बाद ,छैला बाबू तू कितना चोर निकला चोर समझा था मैन तू छिछोर निकला सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। उनकी प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। शिक्षक राजेश त्रिपाठी ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचना “हो गए कुपोषित विचार सभी प्राणियों के…” सुनाकर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। अन्य कवियों ने भी हास्य, व्यंग्य एवं समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। कवि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि नई पीढ़ी नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़ सके।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अमिता गुप्ता, राधेश्याम त्रिवेदी, चंद्रमौलि त्रिपाठी, रवि सोनी, राजेश त्रिवेदी, पारुल त्रिपाठी, प्रगति सोनी, तान्या शुक्ला, संध्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बुद्धिजवी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1179379
Total Visitors
error: Content is protected !!