Naradsamvad

[post-views]

सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा मुस्लिम युवक, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया उसे जान से मारने की धमकी,किया जानलेवा हमला हुई पुलिस शिकायत ।

बाराबंकी स्टोरी – सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा मुस्लिम युवक, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिया उसे जान से मारने की धमकी,किया जानलेवा हमला हुई पुलिस शिकायत ।

 

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

मुस्लिम समुदाय का एक युवक सोमनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए गया था तो है मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे इस कार्य को न करने की हिदायत दी उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी है पीड़ित युवक जब वापस लौटा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

वीओ- दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलखरा गांव से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले पंचायत सहायक मोहम्मद आमिर अपने दोस्तों के साथ में गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बीते 11 जून को गए थे जिसकी फोटो उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी जिसे गांव के ही कुछ मुस्लिम समुदाय को लोगों ने उस फोटो को निकालकर के सोशल मीडिया पर वायरल किया और धर्म से जोड़कर के मोहम्मद आमिर को धमकाने शुरू कर दिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहम्मद आमिर को धमकी दी है कि यदि वह हिंदू मंदिर में जाते हैं तो उन्हें बिरादरी से अलग करते हुए उनका हुका पानी बंद कर दिया जाएगा और इस कृत्य के लिए उन्हें सजा भी दी जाएगी जब मोहम्मद आमिर सोमनाथ से लौटे तब गांव में कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनके सर पर गंभीर चोटे लगी हैं मोहम्मद आमिर ने उस पूरे मामले को लेकर के बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को शिकायत पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।

एफवीओ – इस पूरे मामले को लेकर के टिकैतनगर थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन यह मामला आपसी राजनीति से जुड़ा हुआ लग रहा है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट को तलब कर दी गई है प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1177597
Total Visitors
error: Content is protected !!