Naradsamvad

[post-views]

युगद्रष्टा शिक्षाविद् लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर !

रिपोर्ट- Rahul Tripathi 

SRMU और SRMCEM के संस्थापक को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, शिक्षा के क्षेत्र में छोड़ गए अमिट विरासत

लखनऊ/बाराबंकी :- श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का 27 जून 2026 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और श्री रामस्वरूप परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण से श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (SRMCEM) तथा श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की स्थापना की। आज इन संस्थानों से हजारों छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कृषि, मीडिया और अन्य क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।

श्री अग्रवाल का मानना था कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इसी सोच के साथ उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया।

उनकी स्थापित शैक्षणिक विरासत को अब उनके पुत्र इंजीनियर पंकज अग्रवाल, पुत्रवधू इंजीनियर पूजा अग्रवाल एवं परिवार के अन्य सदस्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

रविवार, 28 जून 2026 को भैंसाकुंड श्मशान घाट, लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार सामाजिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, पूर्व छात्र, वर्तमान विद्यार्थी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1177592
Total Visitors
error: Content is protected !!