Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम ने लिया जायजा, तहसील रामनगर का किया औचक निरीक्षण

Vivek Shukla
3 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी,। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉरिडोर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।लोधेश्वर महादेवा में निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने तहसील रामनगर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पड़ताल की। सबसे पहले उन्होंने तहसीलदार न्यायालय पहुंचकर लंबित एवं निस्तारित वादों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने ई-परवाना, अमलदरामद की स्थिति तथा न्यायालयी पत्रावलियों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम भूलेख अभिलेखागार कक्ष भी पहुंचे, जहां उन्होंने वर्षों पुराने अभिलेखों के संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्था को देखा। उन्होंने अभिलेखों को सुरक्षित रखने और डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद आरके कार्यालय में आदेश संबंधी फाइलों की जांच करते हुए आर-6 रजिस्टर का अवलोकन किया तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने संग्रह कक्ष का निरीक्षण कर राजस्व मांग एवं बकाया वसूली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने तहसील के सबसे बड़े बकाएदार के संबंध में जानकारी लेते हुए वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खतौनी मंगवाकर उसकी ऑनलाइन फीडिंग और डिजिटल रिकॉर्ड का परीक्षण भी किया तथा संबंधित कर्मचारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली।निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने राजस्व एवं न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को गति दी जाए।मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि लोधेश्वर महादेवा में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील रामनगर के निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, उपजिलाधिकारी आनंद कुमार, तहसीलदार विपुल कुमार, नायब तहसीलदार सैय्यद तहजीब हैदर, कानूनगो एवं तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  UP PET 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश, 35 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!