Naradsamvad

[post-views]

ट्रैफिक नियमों की नसीहत, लेकिन खुद बेपरवाह! बिना हेलमेट घूमते दिखे हल्का सिपाही सौरभ यादव, वीडियो वायरल !

जनता का चालान और पुलिस को छूट? सोशल मीडिया पर उठे सवाल, नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग तेज !

राघवेन्द्र मिश्रा, एडिटर :- नारद संवाद न्यूज़

हैदरगढ़:- (बाराबंकी) सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर पुलिस विभाग लगातार अभियान चलाता है। आम नागरिकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किए जाते हैं। ऐसे में यदि कानून का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते दिखाई दें, तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठना लाज़िमी है।

क्षेत्र में तैनात हल्का सिपाही सौरभ यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए समान नियम व्यवस्था की मांग की है।

लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, तो सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को भी उन्हीं नियमों का पालन करना चाहिए। कानून सबके लिए समान है और उसका अनुपालन भी समान रूप से होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यदि वायरल वीडियो की सत्यता जांच में प्रमाणित होती है, तो यह मामला केवल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का ही नहीं, बल्कि जनता के बीच कानून के प्रति विश्वास और जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ माना जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1056036
Total Visitors
error: Content is protected !!