ब्यूरो रिपोर्ट- प्रयागराज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद **** ने आरोप लगाया कि प्रयागराज में छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आयोजित की जाने वाली उनकी प्रेस वार्ता को प्रशासन ने रोक दिया।
#संजय सिंह ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर चर्चा करने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है और छात्रों के सवालों से बच रही है।
आप सांसद ने प्रदेश #सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा विवादों और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के हितों की बात करने वालों को प्रशासनिक स्तर पर रोका जा रहा है।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।
पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर उत्तर प्रदेश में पहले भी कई बार छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। ऐसे में प्रयागराज की यह घटना एक बार फिर युवाओं और विपक्ष के बीच चर्चा का विषय बन गई है।