पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी:- जिले के प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट एवं पत्रकार सुरेन्द्र कुमार मौर्य के पिता केशवराम मौर्य का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रेन स्ट्रोक और न्यूरो की समस्या से पीड़ित थे। जिले के असेनी मोड़ के मेयो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. मौर्य अपने पीछे पत्नी व तीन बेटे और तीन बेटियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। विकासखंड मसौली के ग्राम अमदहा के रहने वाले स्वर्गीय केशवराम मौर्य मूलतः कृषक थे। उनके निधन की जानकारी मिलने पर पत्रकारों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं और ग्रामवासियों ने ग्राम अमदहा स्थित पैतृक निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव #अमदहा में किया गया। स्व. मौर्य के ज्येष्ठ पुत्र साहब सरन मौर्य गुड्डू (पूर्व प्रधान) ने पूरे रीति रिवाज से अन्तिम संस्कार किया। स्व. मौर्य जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। वह अपने ज़माने में समाजवादी विचारधारा के बड़े झंडाबरदार थे, उनके विचार बहुत स्पष्ट और खुले हुए थे। अपने तीनों बेटों को उन्होंने बहुत शानदार तरीके से शिक्षित और प्रशिक्षित किया। मानवता और प्रेम के साथ समर्पण और सहिष्णुता का पाठ बचपन में ही पढ़ा दिया, जो उनके अब न रहने के बावजूद ज़माने को छाँव देता रहेगा। स्व. केशवराम मौर्य के निधन पर सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, बड़े बेटे साहब सरन मौर्य, अनिल मौर्य, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, राम सरन मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पुलिस होमगार्ड कमांडेंट बिंदु सिंह कुशवाहा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे पुत्र ऋषि वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता भूपेन्द्र सिह ‘बबलू’, राजेश अरोड़ा बबलू, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकान्त मौर्य, रत्नेश गौतम, अजीज अहमद अज्जू, निरंकार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, अतुल वर्मा, विनय सिंह, फोटो जर्नलिस्ट नवनीत तिवारी, अनुज धीमान, भाजपा युवा मार्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, बराती वर्मा, रिजवान संजय, अमित सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।
Narad Samvad News Up/Uk द न्यूज़ जंक्शन Barabanki Police समाचार बाराबंकी बाराबंकी Rahul Tripathi Raghavendra Mishra Barabanki Live समाचार सुबेहा सरस्वती मंथन न्यूज़ Surendra Maurya Photojournalist
































