#बाराबंकी :- #हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में #सतरही गेट-भिटरिया मार्ग पर शुक्रवार देर रात #दर्दनाक हादसा हो गया। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद डंपर और 14 #चक्का ट्रक में #भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। #प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों के वाहन में फंसे होने और #जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अनिल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और #फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ #आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते पुलिस ने रूट #डायवर्जन कर #यातायात को दूसरे रास्तों से निकाला। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। प्रशासन की ओर से घायलों को #सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
Narad Samvad News Up/Uk
Barabanki Live
समाचार बाराबंकी
पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
Barabanki Police
UP Police