रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी।गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा रामनगर तहसील का घेराव मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कुँवर उदेन्दु प्रताप सिंह उर्फ आशु चौधरी ने किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, फसलों के उचित मूल्य, भ्रष्टाचार एवं किसानों के उत्पीड़न के मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनगर के एसडीएम द्वारा किसानों व आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में तत्काल निलंबन एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। संगठन ने भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हेतु नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की।
आशु चौधरी ने “एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य व्यवस्था” की आवश्यकता बताते हुए शिक्षा माफियाओं के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने किसानों से संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में एसडीएम रामनगर/पूर्व एसडीएम नवाबगंज पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, भूमाफियाओं से सांठगांठ एवं प्रशासनिक दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए EOW/SIT जांच, चल-अचल संपत्तियों की जांच, नार्को टेस्ट एवं शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई।घेराव में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक सिंह, प्रदेश महामंत्री खालिद खान , प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह , युवा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा ,पवन शर्मा युवा महासचिव , जिला प्रभारी बंशीलाल , गौरव वर्मा , संतोष वर्मा , बबलू वर्मा , शेष कुमार, हर्ष सिंह , पवन वर्मा , संदीप सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा,मनीष पटेल , हंसराज वर्मा, मोहित वर्मा, पंकज वर्मा , वाजिद अली, बब्बू सिंह ,शुभम गुप्ता , शहाबुद्दीन, लाल मोहम्मद , रेशमा बानो, गुफरान , उत्कर्ष सिंह ,अशरफ, एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे !!