Naradsamvad

[post-views]

बकरीद पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आनन्द तिवारी ने की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत भी मौजूद रहीं।एसडीएम ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैर परंपरागत गतिविधि न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित रहेगी। कुर्बानी निर्धारित स्थानों और तय समय पर ही की जाए तथा अवशेष इधर-उधर न फेंके जाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।सीओ ने कहा कि नमाज केवल मस्जिदों और निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।बैठक में लोगों ने क्षेत्रीय समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। बरियारपुर निवासी तौफीक ने बताया कि कई लोग रेलवे लाइन पार कर नमाज पढ़ने जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने वहां पुलिस बल तैनात करने की मांग की।नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएंगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग करें, उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा।बैठक में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह,निरीक्षक सुभाषचंद्र यादव, ग्राम प्रधान राजन तिवारी, अंकज यादव, मुजीब सभासद, शुभम जायसवाल, इसरार, केडी खान समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

954679
Total Visitors
error: Content is protected !!