Naradsamvad

[post-views]

डीडीसी सदस्य पुत्र पर कार्रवाई न होने से पत्रकारों में रोष, 17 मई को राज्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। विकास खंड सूरतगंज के एक जिला पंचायत सदस्य के पुत्र द्वारा भगवान श्रीराम पर कथित अभद्र टिप्पणी और पत्रकारों को फोन पर अपमानजनक बातें कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने 17 मई को राज्यमंत्री सतीश शर्मा के आवास का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग करने की चेतावनी दी है।बुधवार को देवां रोड स्थित गांधी भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मामले की निंदा करते हुए कहा गया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।बताया गया कि सूरतगंज क्षेत्र के एक कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पुत्र का नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित न होने से वह नाराज हो गया था। आरोप है कि उसने अपने एक परिचित के मोबाइल से क्षेत्रीय पत्रकार को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद रामनगर, सूरतगंज और फतेहपुर क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा ने साथियों के साथ मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने कहा कि 17 मई को रामनगर, सूरतगंज और फतेहपुर तहसील के पत्रकार नई सड़क स्थित राज्यमंत्री सतीश शर्मा के आवास पहुंचकर ज्ञापन देंगे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की रणनीति बनाई जाएगी।बैठक में उमेश श्रीवास्तव, मो. वसीक, रंजीत गुप्ता, मुकेश मिश्रा, श्रीनिवास त्रिपाठी, मो. अज्जू, विजय शंकर मिश्रा और नीरज शुक्ला समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

954108
Total Visitors
error: Content is protected !!