Naradsamvad

[post-views]

परशुराम जयंती पर बुजुर्गों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया गया संदेश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में रविवार को भव्य बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय व समाजसेवी पवन कुमार ओझा की ओर से किया गया, जबकि अध्यक्षता भोलानाथ त्रिपाठी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद क्षेत्र के बुजुर्गों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से भी सराहनीय पहल देखने को मिली।उपनिरीक्षक सचिन व दुर्गेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के माध्यम से सैकड़ों पौधों का वितरण कराया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराए गए, जिससे लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा सके। इस पहल की उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान सर्वोपरि होता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनके बताए मार्ग पर चलें, तभी समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव है।नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। ऐसे आयोजन समाज में संस्कार, आपसी सद्भाव और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर रामलखन शुक्ला, प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, ने भी अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम एडवोकेट सतीश चन्द्र शुक्ला, भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, कमलेश पांडेय, देवीसरन मिश्रा, ग्राम प्रधान राजन तिवारी सर्वेश शुक्ला बीडीसी प्रवेश शुक्ला नानमून सभासद टिंकू तिवारी अवनीश मिश्रा एडवोकेट रामकुमार सोनी व किन्नर ललिता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

847227
Total Visitors
error: Content is protected !!