Naradsamvad

[post-views]

अमोली कला में भव्य रैली के साथ मनी अंबेडकर जयंती, गौरीकान्त दीक्षित ने गिनाए बाबा साहब के आदर्श

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम अमोली कला में भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बीआर अंबेडकर समिति के तत्वावधान में ग्रामवासियों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ।रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने उपस्थित लोगों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए ऐसा संविधान दिया, जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित हो और राष्ट्रहित में कार्य करो” के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए समाज से इसे अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के दौरान संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब समान नागरिक संहिता के समर्थक थे, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पंचतीर्थों के निर्माण को बाबा साहेब के प्रति सच्चा सम्मान बताया।कार्यक्रम के अंत में श्री दीक्षित की टीम द्वारा अमोली कला कार्यालय पर जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार, महामंत्री रामकुमार, रमेश चंद्र, रामशंकर, रामराज, राम सुमिरन, उपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।इसके अलावा ग्राम पंचायत अमोली कला के प्रधान पद प्रत्याशी दिव्य प्रकाश शुक्ला, आशीष अवस्थी, प्रहलाद सिंह उर्फ रिंकू बाबा, रमेश शुक्ला, रोशन शुक्ला, सुमित शुक्ला, मोहित अवस्थी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब को नमन के साथ हुआ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

822779
Total Visitors
error: Content is protected !!