Naradsamvad

[post-views]

सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

रिपोर्ट/नारद संवाद

रामनगर (बाराबंकी)। सुरवारी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन प्रातः ध्वजारोहण व प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों ने लालूपुर गांव में ‘पर्यावरण स्वच्छता’ विषय पर रैली, स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार गुप्ता ने स्वच्छ पर्यावरण को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वच्छता से बीमारियां कम होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा और राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में डॉ. आलोक कुमार राय ने शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। वहीं डॉ. ओम कुमार वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

756579
Total Visitors
error: Content is protected !!