Naradsamvad

[post-views]

ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के पिता का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी के पिता समाजसेवी पंडित शिव प्रसाद तिवारी का आज लखनऊ में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में तबीयत खराब हुई , चिकित्सा हेतु उन्हें लखनऊ के मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें हृदय गति रुक जाने के कारण मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना पाकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद तिवारी सुबह ठीक थे और अपने दिनचर्या भी सही तरीके से की। उनके बड़े पुत्र संजय तिवारी आज रामनगर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक में थे तभी लखनऊ से उनके पास सूचना आई और बैठक छोड़कर वह लखनऊ प्रस्थान कर गए। स्वर्गीय श्री प्रसाद तिवारी के दो पुत्र संजय तिवारी व दुर्गेश तिवारी है। श्री तिवारी का शव शुक्रवार की देर शाम उनके पैतृक आवास ग्राम मझौनी लाया गया। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को अयोध्या में किया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

990327
Total Visitors
error: Content is protected !!