Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेव में विहिप नेताओं ने किया जलाभिषेक, समरसता का दिया संदेश

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। भारतीय धर्मधारा की सनातनी परंपराएं समरसता का केंद्र बिंदु हैं और समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सभी भारत माता के सपूत हैं। हम सब हिंदू हैं। यह बातें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सामाजिक समरसता प्रमुख देवजी भाई रावत ने कही।गुरुवार प्रातः विहिप के केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत एवं अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान अर्चक आदित्य नाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा तथा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनीष कनौजिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!