Skip to main content

Naradsamvad

विश्व वानिकी दिवस पर आईटीआई अशोकपुर चाचू सराय में वृक्षारोपण, महिलाओं ने निभाई अग्रणी भूमिका

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर रामनगर वन रेंज के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अशोकपुर चाचू सराय में शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान सहजन, अमरूद, आंवला, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित महिलाओं ने न केवल पौधरोपण किया, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी अल्पना पाण्डेय ने कहा कि “वन हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार हरित अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र को हरा-भरा बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ददौरा राजू, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार यादव, बीट इंचार्ज रामतिलक, वन कर्मी दुर्गेश यादव, नागेंद्र रावत, विक्रम वर्मा, रूबी वर्मा, रुमा यादव, गीता यादव, समरनाथ यादव (आईटीआई कर्मचारी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और क्षेत्र को हरित बनाने का संकल्प दोहराया।

ALSO READ  गोंडा: फर्जी कंपनी के जरिए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!