Naradsamvad

[post-views]

बांस गायब, बेरिया डबल नहर पुल पर बढ़ा हादसे का खतरा

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

रामनगर बाराबंकी: क्षेत्र के बेरिया डबल नहर पर बने संकरे पुल की सुरक्षा व्यवस्था लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पुल के टूटे किनारों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बांस की बैरिकेडिंग से कई बांस गायब हो गए हैं, जिससे यहां दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के दोनों ओर करीब सात मीटर चौड़ी सड़क बनी है, जबकि पुल की चौड़ाई महज तीन मीटर है। ऐसे में वाहन चालकों को पुल पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जरा सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पहले लगाए गए बांसों से बनी बैरिकेडिंग भी अब अधूरी हो गई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पुल और सड़क के निर्माण व मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसी के चलते पुल के चौड़ीकरण और सुरक्षा कार्य अटके हुए हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक पुल का चौड़ीकरण नहीं होता, तब तक टूटे किनारों पर मजबूत बल्लियां गाड़कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

706655
Total Visitors
error: Content is protected !!