Skip to main content

Naradsamvad

तेज रफ्तार ओला कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच शुरू।

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र में लखनऊ-गोंडा हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से बाजार जा रहे वृद्ध की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी 60 वर्षीय विजय पुत्र रामखेलावन रविवार शाम करीब चार बजे साइकिल से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वह ब्लॉक मुख्यालय के निकट डिवाइडर में बने कट से हाईवे पार करने लगे, तभी बाराबंकी की ओर से सवारियां लेकर कैसरगंज जा रही तेज रफ्तार ओला कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध साइकिल समेत कई फीट दूर जा गिरे। वहीं कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए और किसी अन्य को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सत्रोहन व कांस्टेबल सुजीत तथा सुनील ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

ALSO READ  गोंडा में खुद के अपहरण का नाटक रचने वाला भाई और दो साथी गिरफ्तार, भाइयों से मांगे थे 10 हजार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!