रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर में बुधवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। इससे युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और वे गलत रास्तों से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होते हैं।उद्घाटन मैच के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं आयोजक मंडल की ओर से गौरीकांत दीक्षित को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।टूर्नामेंट स्थल पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ रही और दर्शकों ने देर रात तक रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में रमेश शुक्ला, रोशन सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।































