Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज का आयोजन सैकड़ों क्षेत्रवासी व श्रद्धालु हुए शामिल

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।
सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं व आमजन ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।विकासखंड सूरतगंज के मंडल जुरौंडा अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ अवध प्रांत के सह शारीरिक प्रमुख प्रतोष जी, मंदिर के पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश चौरसिया द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश चौरसिया व मंदिर पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से की।मुख्य अतिथि प्रतोष जी का स्वागत पूर्व प्रांत संयोजक बजरंग दल सुनील सिंह (कजियापुर) द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। वहीं मंदिर पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी का स्वागत गणेशपुर किन्नर गद्दी की मालकिन ललिता तिवारी द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र प्रकाश चौरसिया का स्वागत समाजसेवी अल्का मिश्रा ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सह शारीरिक प्रमुख प्रतोष ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर छुआछूत व आपसी भेदभाव को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, भाषा, संपत्ति या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं होना चाहिए। पूरा देश सभी का है और यही सच्ची सामाजिक समरसता की पहचान है। सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को समाप्त करना है। पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी ने हिंदू समाज से आपसी समझ बढ़ाने, संकट के समय एक-दूसरे का सहारा बनने और अपने इतिहास व पूर्वजों को जानने का आह्वान किया। उन्होंने पारिवारिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन करें और प्रार्थना करें, जिससे पारिवारिक व सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।इस अवसर पर महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, जिला सह शारीरिक प्रमुख आशीष जी, सूरतगंज मंडल कार्यवाह रजनीश जी, खंड प्रचार प्रमुख संदीप शुक्ला, जुरौंडा मंडल कार्यवाह अमित तिवारी, रजत शर्मा, डॉ. महेश तिवारी, शीतला प्रसाद वाजपेई, दुर्गेश सिंह ने टिहुर्की, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, सतीश यादव, अमित अवस्थी, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल अवस्थी, अजय गुप्ता, सोनू गुप्ता, आशु, अंकित तिवारी, मदन सहित बड़ी संख्या में संघ परिवार के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महादेव चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे व उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहे।

ALSO READ  हाथरस में कचरा गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, बाइक सवार युवकों ने सफाईकर्मी को पीटा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!