Skip to main content

Naradsamvad

ललिता किन्नर ने गरीबों को कंबल बांटकर मनाया अपना जन्मदिन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।कड़ाके की ठंड के बीच मानवता और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए रामनगर गद्दी की मालकिन ललिता किन्नर ने अपना जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने महादेवा क्षेत्र में निवास कर रहे जरूरतमंद और गरीब परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। महादेवा क्षेत्र में स्थित किन्नरों के निज निवास पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। गणेशपुर रामनगर गद्दी की मालकिन ललिता किन्नर ने अपने साथियों के साथ दर्जनों गरीबों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ बांटना ही सच्चा उत्सव है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।कमलेश गुरु के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, महिला नेता अलका मिश्रा, महेश तिवारी, अमित अवस्थी (पूर्व बीडीसी), मोनू भास्कर एवं सतीश यादव (बीडीसी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने ललिता किन्नर के सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की और उन्हें प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।अतिथियों ने कहा कि किन्नर समाज द्वारा इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज की प्राची, ज्योति, लालमती, चांदनी, रेशमा, करीना सहित अन्य किन्नर भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाया।इस सेवा भावपूर्ण आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ, वहीं ललिता किन्नर द्वारा जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की पहल लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई।

ALSO READ  लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलोइस ने भारत का दौरा किया, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!