Skip to main content

Naradsamvad

धार्मिक अनुष्ठान से होगा नव वर्ष का स्वागत-गौरीकांत दीक्षित

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।नव वर्ष के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित की ओर से ग्राम अमोली कला स्थित मातम लाल मंदिर परिसर में गायत्री महायज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजक ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से सहभागिता की अपील की है।भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने बताया कि 1 जनवरी को सुबह 10 बजे विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का प्रयास है।उन्होंने आगे बताया कि नव वर्ष की शुरुआत धार्मिक एवं सेवा भाव के साथ हो, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस आयोजन को प्रतिवर्ष नियमित रूप से संपन्न कराया जाएगा, ताकि परंपरा के रूप में यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहे।आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में सक्रियता देखी जा रही है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, यज्ञ मंडप की व्यवस्था तथा भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और नव वर्ष का स्वागत धार्मिक वातावरण में करेंगे।

ALSO READ  चंदौली में मिट्टी का ढेर गिरने से हादसा, एक महिला की मौत और दूसरी गंभीर रूप से घायल
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!