Skip to main content

Naradsamvad

हृदयाघात से 70 वर्षीय कामिनी देवी का हुआ देहांत, बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

पत्रकार गुलशन कुमार उर्फ मोनू की दादी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रामनगर बाराबंकी।तहसील के कस्बा त्रिलोकपुर में रविवार रात शोक की लहर दौड़ गई, जब पत्रकार मोनू की 70 वर्षीय दादी कामिनी देवी का हृदयाघात से निधन हो गया। वह राम अवतार यादव की पत्नी थीं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।रविवार को टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।अंतिम संस्कार में रामनगर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य जैसीराम वर्मा, ललित कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान पप्पू बाबू सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने कामिनी देवी के सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!