Naradsamvad

[post-views]

प्रेमी के घर मिलने आई प्रेमिका का खून से लथपथ मिला शव जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।गोरखपुर से आधी रात प्रेमी से मिलने आई एक प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शाहबपुर में मंगलवार भोर प्रेमी के घर के एक कमरे में महिला का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए।मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाइवे किनारे स्थित शाहबपुर निवासी सिविल इंजीनियर संदीप यादव (पुत्र कमलेश यादव) के घर एक कमरे में 30 वर्षीय ममता का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। ममता गोरखपुर के संगम चौराहा स्थित वात्सल्य पब्लिक स्कूल क्षेत्र की निवासी थी। शव मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

शादी डॉट कॉम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

पुलिस के अनुसार, संदीप यादव और ममता की पहचान करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से एक शादी डॉट कॉम प्लेटफॉर्म पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया, जो समय के साथ गहराता चला गया। बताया जाता है कि संदीप और ममता अक्सर होटलों में साथ रुकते थे। इसी बीच पारिवारिक दबाव में संदीप की चार मई को ग्राम धौकलपुर की एक युवती से शादी हो गई, हालांकि अभी गौना नहीं हुआ था। वहीं ममता की भी 26 जुलाई को शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा।बताया जा रहा है कि ममता के दबाव में संदीप एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। बीती आधी रात ममता भी शाहबपुर पहुंच गई। उसके आने पर संदीप के माता-पिता और चारों बहनों ने विरोध किया। संदीप ने ममता को वापस भेजने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद सभी सो गए।मंगलवार सुबह शौच के लिए बाहर गए संदीप ने लौटने पर ममता को अपने बिस्तर पर न पाकर खोजबीन शुरू की। घर के एक कमरे का ताला तोड़ने पर भीतर ममता का शव पड़ा मिला। उस समय घर से संदीप के पिता कमलेश, माता संतोष कुमारी और बहनें सुधा, निधि, मीरा व कंचन बाहर थीं। संदीप ने तत्काल पीआरबी को सूचना दी।फिलहाल पुलिस ने संदीप से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646068
Total Visitors
error: Content is protected !!