Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की माता की हृदय गति रुकने से हुई मृत्यु,क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रमुख के निज निवास पर हजारों लोगों का लगा तांता

रामनगर बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी की माता का रविवार की शाम 9:00 बजे राजधानी के मैक्स हॉस्पिटल में मृत्यृ हो गई जिसकी सूचना पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई ।बताते चले कि ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की माता जमुना देवी उम्र 68 वर्ष की रविवार को शाम सीने में दर्द हुई और उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान रात 9:00 बजे उनके हृदय रुकने से मृत्यु हो गई। रात्रि करीब 1:00 बजे उनके मृत शव को मझौनी स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। ब्लॉक प्रमुख के निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों हजारों लोगों का तांता सुबह से ही लगा हुआ है। उनके पैतृक निवास रामनगर के ग्राम मंझौनी से प्रातः 10:00 बजे से अंतिम संस्कार हेतु अयोध्या धाम ले जाया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1456654
Total Visitors
error: Content is protected !!