रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर बाराबंकी।बुढ़वल चौराहे पर बाराबंकी गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन भीषण जाम लगता है, जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि बुढ़वल रामनगर चौराहे पर केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर बुढ़वल स्टेशन व फतेहपुर मोड तक आए दिन जाम की समस्या से राहगीर जूझते हैं, शाम को तो अक्सर जाम लग जाया करती है। लगभग एक किलोमीटर के दायरे में केसरीपुर क्रॉसिंग से अंदर बाज़ार मार्ग, बुढ़वल चौराहे से बुढ़वल गांव व नगर पंचायत होते हुए टिकैतनगर जाने वाले मार्ग तथा बुढ़वल चौराहे से ही सुढ़ियामऊ फतेहपुर व सीतापुर जाने का मार्ग और बुढ़वल स्टेशन को भी जाने का मार्ग भी पड़ता है जिससे काफी आवागमन होने के कारण आए दिन लंबा जाम लगता है। आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे ब्लॉक कार्यालय से फतेहपुर मोड़ तक भीषण जाम लग गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का मुख्य कारण चौराहे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण भी बताया जा रहा है। क्षेत्रीय जनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस चौराहे पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।































