Naradsamvad

[post-views]

जागृति इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

छात्र ही भारत के भविष्य: रामबाबू द्विवेदी

अबकी भैया शिव वरदानी का करिहौ

रामनगर बाराबंकी।क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में स्थित जागृति इंटर कॉलेज में आज मंगलवार को विद्यालय प्राचार्य डॉ रमेश चंद्र ओझा के संयोजन में आयोजित वार्षिकोत्सव में दोपहर 12 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामबाबू द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र भारत के भविष्य हैं योगी और मोदी सरकार छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सतत प्रयासरत है आज बेटियां भी किसी से कम नहीं है वह योगी सरकार में सुरक्षित घर से स्कूल को आ जा सकती हैं। श्री द्विवेदी ने छात्रों से क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील भी की।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन संयोजक डॉ.शर्मेश शर्मा की पंक्तियां ‘अबकी भैया शिव वरदानी का करिहौ अगले साल होई परधानी का करिहौ ‘ सुन लोगों ने खूब ठहाके लगाए ।फतेहपुर खागा से आए कवि समीर शुक्ला ने ‘मन का मैल मिटै न पावे पूजि लियव पंडी पंडा ‘ सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए ।प्रसिद्ध कवियत्री शशि श्रेया ने पढ़ा ‘हम जागृति की प्रखर पुंज इतिहास हमी को रचना है ।मनोज मिश्रा शीत ने पढ़ा ‘पहले बुला के बाद में दुत्कारिये नहीं ,जो खुद मरा हुआ हो उसे मारिए नहीं ।, कवि विशेष शर्मा ,यूनुस पैंतेपुरी,अशोक अग्निपथी ,कवि कुमार सूरज , सुफियान सूरतगंजवी जैसे वरेण्य रचनाकारो ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। कॉलेज प्राचार्य रमेश चंद ओझा व कवि शर्मेश शर्मा ने मुख्य अतिथि रामबाबू द्विवेदी का अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ओझा ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अवधेश कुमार, विनोद कुमार, डॉ रामकुमार गिरी मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड, डॉक्टर कमलेश सिंह प्रधानाचार्य यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, डॉक्टर दिनेश सिंह,उत्तम पांडे, डॉक्टर बी एन मिश्रा, सतगुरु इंटर कॉलेज, सुनील सिंह, नरेंद्र वर्मा ,आशुतोष श्रीवास्तव, सीमा देवी, भूपेंद्र सिंह ,उत्तम पांडे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक गण समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643297
Total Visitors
error: Content is protected !!