Skip to main content

Naradsamvad

साग बीनने खेत गई तीन किशोरियाँ लापता, मचा हड़कंप क्षेत्र में फैली सनसनी

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

घटना के 22 घंटे बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

Ad image

रामनगर बाराबंकी
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा तीन किशोरियां गुरुवार की शाम 4:00 बजे से लापता हो गई। तीन किशोरियों के लापता होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गई।बताते चले कि ग्राम बिछलखा की काजल पुत्री शिव कुमार उम्र 14 वर्ष , संतोषी पुत्री रमेश लोधी उम्र करीब 17 वर्ष., क्रांति पुत्री राकेश रावत उम्र करीब 13 वर्ष अपने घर से दिनांक 4 दिसम्बर गुरुवार को शाम 4 बजे से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियां अपने घर से शाम को खेत में बथुआ तोड़ने गई थी देर शाम तक जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों परिजन चिंतित हुए और खोज बीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद जब यह किशोरियां नहीं मिली तो उनके उनमें दो लापता किशोरियों के परिजनो रमा देवी और शिव कुमार ने स्थानीय थाना रामनगर जाकर तहरीर दिया। परिजन किसी भी प्रकार की अनहोनी होने को भी लेकर चिंतित है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है जांच जारी है।

ALSO READ  हीटवेव के खतरे में भारत के बच्चे और बुजुर्ग, जीडीपी का 4.2 प्रतिशत नुकसान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!