Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव में अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता व विराट कवि सम्मेलन का आज

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

लोधेश्वर महादेव की चल रहे महादेवा महोत्सव के चतुर्थ दिवस में बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आगाज आज होने जा रहा है जिसमें अंतर्जनपदीय की में प्रतिभा करो अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे महादेव महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अच्छी-अच्छी टीमों का आमंत्रण दिया गया है जो वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक कोच रियाज अहमद में द्वारा बताया गया महादेव महोत्सव की वॉलीबॉल प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी जिसमें आज प्रतियोगिता में जरवल रोड , बदोसराय मरकामऊ, किन्तूर, टिकरा, मैलारायगंज आदि टीमें भाग ले रही है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है जो शाम को 3 बजे तक चलेगा। महादेवा महोत्सव के खेल प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल का आनंद लेते रहेंगे। महादेवा महोत्सव के संस्कृत पंडाल में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश की मानी जानी कवियत्री व कवियों को आमंत्रित किया गया है महादेवा महोत्सव के अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में पहली बार देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर अपनी रचना की रस धार में डुबकी लगवाएंगीं। मंच पर विष्णु सक्सेना, नीलोत्पल मृणाल, गौरी मिश्र,विकास बौखल, अखिलेश द्विवेदी, प्रियांशु गजेंद्र जैसे सुप्रसिद्ध कवियों के द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन को सजाने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया गया है जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रोतागण महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में पहुंचकर कवि सम्मेलन में राजनीतिक, वीर,ओज, श्रृंगार, हास्य कटाक्ष आदि की रचनाओं से श्रोतागण को नवरस की रचनाओं से गुदगुदायेंगे रचनाकार।

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!