Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव के प्रथम दिवस पर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति से गूंजा श्री लोधेश्वर धाम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

शिव तांडव, गंगा अवतरण और वंदनाओं ने मोहा मन

रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में चल रहे महादेवा महोत्सव का प्रथम दिवस भक्ति और सांस्कृतिक आस्था का अद्भुत संगम बन गया। शाम होते ही महोत्सव मंच पर प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा डांस ग्रुप द्वारा भव्य शिव वंदना से हुई, जिसके बाद मंच पर प्रस्तुत हुए आनंद तांडव और रौद्र तांडव ने वातावरण को शिवमय कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की ऊर्जा और भावाभिव्यक्ति को खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
इसके पश्चात समूह द्वारा गणेश वंदना, शक्ति वंदना और शिव तांडव की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों की ताल, लय और अभिनय ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में दर्शकों ने सबसे अधिक प्रतीक्षित कार्यक्रम गंगा अवतरण का आनंद लिया, जिसमें शिव का किरदार अनुज मिश्रा, गंगा का किरदार नेहा सिंह और भागीरथ की भूमिका विवेक वर्मा ने प्रभावशाली तरीके से निभाई। मंच पर कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने पुराणों के इस पावन प्रसंग को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में कलाकार अनुज मिश्रा, नेहा सिंह, विवेक वर्मा, शिवेंद्र कुमार, मैत्री चौहान, शिवेंद्र तनु, हर्षाली, अनुप्रिया, मानसी, प्रज्ञानसी, कमल, राजीव सहित कई प्रतिभागी उपस्थित रहे।
उधर, कुर्सी विधानसभा के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा कार्यक्रम में पहुंचे और महोत्सव की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उनके साथ तहसीलदार विपुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी समेत कई राजस्व और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। महोत्सव का प्रथम दिवस श्रद्धा और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ALSO READ  गोंडा पुलिस ने पशु चोर गिरोह को पकड़ा, 6 भैंस बरामद और 4 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!