Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव के भव्य उद्घाटन के बाद शुरू हुए संस्कृतिक कार्यक्रम

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

लोधेश्वर महादेवा में महादेवा महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी बाराबंकी के द्वारा किया गया, सुगम बाहर संगीत कलाकारों के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति

सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में अगहन मास की चतुर्दशी को जिला प्रशासन द्वारा लोधेश्वर महादेव के प्रकट उत्सव के रूप में भव्य महादेवा महोत्सव का आयोजन किया गया, महादेवा महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व जन प्रतिनिधियों के साथ विश्व कल्याण द्वारा पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंख ध्वनि पर फीता काटकर किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा महोत्सव में आए अतिथियों पर पुष्प वर्षा की गई, विश्व कल्याण द्वार विद्यालयों के बच्चे एनसीसी व एनएसएस के छात्र कतार बद्ध रहे। बैंड बाजे की धुन पर हाथों में कलश लेकर मंदिर गर्भ गृह में पंडित अनिल शास्त्री, बाबा आदित्यनाथ नाथ, शिवमंगल पाठक, रामानुज पाठक आदि के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक दर्शन पूजन कराया गया, दर्शन पूजन के पश्चात महादेवा महोत्सव पंडाल में दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मेला महोत्सव प्रांगण में लगी सूचना विभाग की प्रदर्शनी सहित लगे स्टालों का निरीक्षण कर खरीददारी की गई। मेला प्रांगण में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज बृजपाल सिंह ज्ञानु द्वारा बनवाई गई,पहाड़ों वाली अमरनाथ की गुफा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। गुफा के अंदर बनाया गया बर्फ का शिवलिंग साक्षात बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन का अहसास कराता रहा। मेले में बच्चों के मनोरंजन लिए लगवाए गए झूलों के लिए बच्चे परिजनों संग पहुंच कर आनंद लिया। मौसम पंडाल में सम बाहर संगीत के कलाकारों के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम कलाकारों के द्वारा प्रथम पूज्य गणपत गजानन की स्तुति के बाद भगवान भोलेनाथ के बाल स्वरूप के साथ सुंदर प्रस्तुति, देवों की होली का कार्यक्रम किया गया।महादेवा महोत्सव को भव्य व दिव्य आयोजन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत से सजाया गया है। उदघाट्न के अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ,महादेवा मेला सचिव संयुक्त मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत,तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र सिंह, रामनगर जितेंद्र कुमार रामनगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक,ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज, ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरतगंज बृजपाल सिंह उर्फ ज्ञानू सिंह ,ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी,राजस्व निरीक्षक शिव शंकर उपाध्याय हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा, चंदन रावत, गुरशरण सहित जिला, तहसील, ब्लॉक प्रशासन मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था में थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे, महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, रविंद्र सिंह,अजय सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ पंडाल में मौजूद रहे

ALSO READ  बढ़ती मांग के बीच केंद्र ने गुजरात को आवंटित की 1.6 GW अतिरिक्त बिजली, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर को भी मिलेगी मदद
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!