Skip to main content

Naradsamvad

बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य बाल मेला, बच्चों ने चटपटे व्यंजनों का उठाया लुफ्त

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी।बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज में गुरुवार को विशाल बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पंचायत रामसनेहीघाट के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर उत्साह, उल्लास और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा।मेले में बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की दुकानों को लगाया था। खस्ता टिक्की, पानी पुरी, मूंगफली, कचौड़ी, रसगुल्ला, मटर, चिप्स और ताज़ा फलों की खुशबू पूरे परिसर में फैली रही। इन दुकानों पर बच्चों के साथ अभिभावकों की भी लंबी भीड़ देखने को मिली।बच्चों द्वारा लगाई गई मिट्टी के खिलौनों, हस्तशिल्प की वस्तुओं, घरेलू क्राफ्ट आइटम्स की दुकानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की रचनात्मकता और हुनर को देखकर अभिभावकों एवं आगंतुकों ने उनकी खूब सराहना की।मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था—हर कोई हर्ष, उल्लास और जिज्ञासा से भरा मेले का आनंद ले रहा था।प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाते हैं।

ALSO READ  2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, पांच राज्यों में होंगे अधिकारियों के तबादले
Ad image

मेले के सफल और मनमोहक आयोजन ने बाल दिवस को यादगार बना दिया।

ALSO READ  बाराबंकी: रामनगर की रामकथा में स्वामी अतुल कृष्ण भारद्वाज ने बताए शिव और माता सती के जीवन के सबक
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!