रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।लखनऊ गोंडा हाईवे से गुजर रही कार में अचानक आग लग गयी। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टला कार सवार लोगो ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद बहराइच के नानपारा निवासी चालक मोहम्मद उमर कार से अहमद पुत्र हनीफ कौशर अली पुत्र अब्दुल को लेकर बृहस्पतिवार की शाम बाराबंकी से गोण्डा की ओर जा रहे थे। जब वह थाना मसौली के शारदा सहायक नहर के बिंदौरा पुल पर पहुंचे उसी समय शार्ट सर्किट होने के चलते अचानक कार में आग लग गई। जिससे उस पर सवार लोगों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगाकर कर रोक दिया और सभी लोगों ने बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल में धारण कर लिया, तथा कार धूं धूं कर जलने लगी। आग की तेज लपटों की वजह से वाहनों का आवागमन ठप हो गया हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घण्टे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात बहाल करवाया।































