Skip to main content

Naradsamvad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी को दी ₹1,734 करोड़ की 254 विकास परियोजनाओं की सौगात

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जनकल्याण का संदेश, विकास और आत्मनिर्भरता पर दिया बल

ब्यूरो रिपोर्ट/ केके शुक्ला के साथ चंद्रोदय अवस्थी की खास रिपोर्ट

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तहसील फतेहपुर के भगौली रोड स्थित झांसा का पुरवा में आयोजित समारोह में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को ₹1,734 करोड़ की 254 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किए और जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने सर्वप्रथम कृषि, फसलों और हस्तकला से जुड़े स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली। मंच पर पहुंचने पर जनता ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से उनका स्वागत किया। सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव का क्षण है जब पूरा भारत लौह पुरुष सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है।

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मजबूत सरकार दी है, जिसके परिणामस्वरूप सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास केवल कागजों तक सीमित था, जबकि आज विकास धरातल पर नजर आता है।

मुख्यमंत्री ने कुर्सी-महमूदाबाद सड़क समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ में 232 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है और लोधेश्वर महादेवा का विकास काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, प्रियंका सिंह रावत पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पथ पर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

ALSO READ  शाहजहाँपुर: SP के निर्देश पर जैतीपुर पुलिस ने चलाया फुट पेट्रोलिंग अभियान, सुरक्षा जांच तेज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!