Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव में अमरनाथ की गुफा बनेगी लोगों के आकर्षण का केंद्र

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।महादेवा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मेला मैदान में 40 फिट ऊंची अमरनाथ की गुफा बनाई जाएगी। जिसका निर्माण कार्य लखनऊ की टीम के द्वारा शुरू कर दिया गया। 17 से 23 नवंबर तक होने वाले सप्तरंगी महोत्सव में अमरनाथ की गुफा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बृजपाल सिंह ज्ञानू व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। पंडित अनिल शास्त्री द्वारा कराए गए पूजा अर्चना के बाद बल्ली में कलावा बांधकर गुफा की नींव रखी गयी। पूर्व प्रतिनिधि ज्ञानू सिंह के सानिध्य में डॉ भगौती सिंह क्षेत्रीय दुर्गा जागरण समिति रानीगंज की देखरेख में लखनऊ की टीम के द्वारा अमरनाथ की गुफा बनाई जाएगी। 17 नवंबर से होने वाले अगहनी महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा भोजपुरी गायक समर सिंह, शिल्पी राज कवियत्री अनामिका सिंह अम्बर सूफी सगीत गजल गायक कुमार सत्यम, शांतनु महाराज सहित आदि नामचीन कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। सात दिवसीय महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए कपड़े खाद्य सामग्री सहित तमाम इंस्टाल लगाए जाएंगे तथा वॉलीबॉल कबड्डी दंगल प्रतियोगिता खेलप्रेमियों का मन मोहेगी। बच्चो एवं युवाओं के मनोरंजन के लिए छोटे बड़े झूले लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी महोत्सव की तैयारीयों में जुटे हैं।

ALSO READ  बाराबंकी: नियमों की अनदेखी पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, शिव आयुर्वेदिक सेंटर दोबारा सील
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!