Naradsamvad

[post-views]

देवा मेला-2025 की तैयारियाँ तेज – जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक

8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर खास फोकस

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)
बाराबंकी। आगामी देवा मेला-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एडीएम न्यायिक सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों व देवा मेला समिति के सदस्यगणों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मेले के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवा मेला इस बार 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। 10 दिन के इस मेले में प्रतिदिन मुशायरा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, खेल-कूद प्रतियोगिताएँ और धार्मिक आयोजन होंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाखों की संख्या में आने वाले जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में तय हुआ कि स्थायी और अस्थायी उप-समितियाँ बनाकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएँ, पार्किंग और सफाई पर विशेष जोर रहेगा। वहीं आय के स्रोत के तौर पर पशु बाजार के टेंडर, अस्थायी दुकानों और स्टॉलों का किराया प्रमुख होंगे, जबकि खर्च का बड़ा हिस्सा मंच सज्जा, बिजली-प्रकाश, कलाकारों के पारिश्रमिक और सुरक्षा-व्यवस्था पर किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किया जाए, ताकि कोई भी घटना घटित न हो सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

670626
Total Visitors
error: Content is protected !!