Skip to main content

Naradsamvad

Married woman dies in Auraiya | औरैया में विवाहिता की मौत: मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप, पुलिस अंतिम संस्कार के समय शव कब्जे में लिया – Auraiya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

औरैया11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया में एक विवाहिता की मौत से तनाव की स्थिति बन गई है। ससुराल पक्ष हार्ट अटैक से मौत की बात कह रहा है। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मृतका प्रीति की शादी 2013 में ग्राम बखरिया निवासी कपिल से हुई थी। महिला के भाई हाकिम सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी में दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रीति को प्रताड़ित करते थे।

मंगलवार को ससुराल से फोन पर प्रीति की मौत की सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो उन्हें शव नहीं दिखाया गया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने शवयात्रा रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के दो बच्चे हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से हिरासत में, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!