Naradsamvad

[post-views]

MPL-2025 सेमीफाइनल धमाका: शरीफाबाद ने 11 रन से मीननगर को हराया,कल महानगर से खिताबी टकराव को शरीफाबाद टीम तैयार!

अरविंद सिंह नायक ने मैन ऑफ द मैच सुरजीत सिंह को मेडल–पुरस्कार देकर किया सम्मानित; कमेंट्री बॉक्स में संजय कुमार सिंह–डी.के. शुक्ला की धुआंधार मौजूदगी !

 

राघवेन्द्र मिश्रा(पत्रकार)
सुबेहा (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत शरीफाबाद के मैदान पर 15 अगस्त को खेले गए MPL (मौजा प्रीमियम लीग)-2025 के दूसरे सेमीफाइनल में मेज़बान शरीफाबाद ने मीननगर को 11 रन से पटखनी देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब कल यहीं शरीफाबाद के ग्राउंड में महानगर बनाम शरीफाबाद का महामुकाबला होगा। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच सुरजीत सिंह को ,अरविंद सिंह नायक(पत्रकार) ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कमेंट्री बॉक्स से संजय कुमार सिंह और उनके साथी डी.के. शुक्ला ने तेज़, जोशीली और मनमोहक कमेंट्री करते हुए खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया; मैच समाप्ति पर मैन ऑफ द मैच समेत अन्य खिलाड़ियों को भी मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंपायर शिवा तिवारी और शुभम तिवारी ने सख्ती से नियमों का पालन कराते हुए निष्पक्ष अंपायरिंग की।

शरीफाबाद टीम: में आलोक तिवारी (कप्तान), कुणाल (वाइस कप्तान), अमरेश, सुरजीत सिंह, बलराम, कन्हैया, मो. शाहिल, राजेंद्र (कचरा), रिंकू त्रिवेदी, सरोज, सत्यम कुमार और मीननगर टीम: में दिलीप कुमार यादव (कप्तान), सूरज यादव (वाइस कप्तान), अनिल कुमार, हरीश यादव, मनीष यादव, मोनू, मुकेश, मन्नू, रोहित, सतीश, सुशील।के साथ दर्शक दीर्घा में अरविंद कुमार यादव, अमित शुक्ला, मोहित तिवारी, शिवम तिवारी, देवेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों की मौजूदगी रही—गांव में फाइनल को लेकर जोश अपने चरम पर है। और शरीफाबाद टीम इस बार फुल तैयारी में है कप्तान आलोक तिवारी की कप्तानी इस बार गेम बदलने को तैयार है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

847368
Total Visitors
error: Content is protected !!