जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने दिलाई खेल भावना की शपथ
सीतापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में पहली बार सीबीएसई ईस्ट ज़ोन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।
रिपोर्ट- शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ संवाददाता
इस टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन आज सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, डीपीएस की प्रो-वाइस चेयरपर्सन तथा अध्यक्षा, सीतापुर शिक्षा संस्थान सुश्री तनुश्री मेहरोत्रा, सचिव डॉ. सुमन मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा डॉ. इशिता मेहरोत्रा, संस्थान के मेंटर एवं सलाहकार आशीष, सीबीएसई ऑब्जर्वर रविंदरपाल सिंह एवं डीपीएस सीतापुर के प्रधानाचार्य आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
































