Skip to main content

Naradsamvad

Changes in DDU University from new academic session | DDU विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से बदलाव: 40 नए कोर्स शुरू होंगे, बैक पेपर और विलंब शुल्क में कटौती – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय ने कई महाविद्यालयों में 40 नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है। इनमें बीएससी के 15, बीए के 7, बीकॉम के 3, बीजे का 1, बीसीए के 6, बीबीए का 1, एमए के 5, एमएससी का 1 और एमकॉम का 1 पाठ्यक्रम शामिल हैं।

ALSO READ  शाहजहांपुर में 50 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाली आक्रामक बंदर पकड़ी गई, जंगल में छोड़ा

छात्रों को राहत देते हुए शुल्क में कई बदलाव किए गए हैं। बैक पेपर का शुल्क तीन पेपर तक 500 रुपए प्रति पेपर रखा गया है। तीन से अधिक पेपर के लिए कुल 1500 रुपए देना होगा। पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म का विलंब शुल्क 5000 से घटाकर 2000 रुपए कर दिया गया है।

ALSO READ  ISRO का बड़ा प्लान: 2029 तक बनेंगे 4 लॉन्च पैड, सैटेलाइट भेजने की क्षमता होगी और ज्यादा

विश्वविद्यालय ने 294 पुराने पाठ्यक्रमों की सम्बद्धता का विस्तार किया है। बीएड संचालित 63 और अन्य विषयों के 190 महाविद्यालयों को सम्बद्धता विस्तार की मंजूरी मिली है। तीन नए महाविद्यालयों की सम्बद्धता प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

ALSO READ  प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का एक्शन, अवैध ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर चला चाबुक

कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी सम्बद्धता प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!