Skip to main content

Naradsamvad

बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु रामनगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित सीओ गरिमा पंत ने दिए निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

एडिटर के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी नारद संवाद

रामनगर, बाराबंकी। थाना रामनगर परिसर में उप जिलाधिकारी रामनगर विवेक शील यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत तथा नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक की अध्यक्षता में बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने अपील की कि कुर्बानी खुले में या प्रतिबंधित पशुओं की न की जाए, न ही इसका वीडियो बनाकर वायरल किया जाए। कुर्बानी से संबंधित कचरा खुले में न फेंका जाए, बल्कि बंद स्थानों पर ही कुर्बानी की जाए।उप जिलाधिकारी विवेक शील ने कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्वक मनाएं, प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में वरिष्ठ शिक्षक हरिहर दत्त पांडे, डॉ. सलीम, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, सभासद रियाज नेता,सभासद इसरार, सभासद प्रतिनिधि शुभम जायसवाल, केडी खान, जावेद अहमद, अब्दुल मन्नान, कमलेश अवस्थी, बिहारी बाबा, अमरेश तिवारी, सुहेल, हाफिज गुफरान, मोहम्मद जसीम, शिव कैलाश गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

थाना रामनगर पर पीस कमेटी की बैठक करते अधिकारी

ALSO READ  शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी सामान जब्त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!