Skip to main content

Naradsamvad

सुमली नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटी SDRF टीम – बारात के टेंट लेकर आया था मृतक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

बाराबंकी)।थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के मटहेना गांव के पास स्थित सुमली नदी में शुक्रवार को एक युवक नहाते समय डूब गया। युवक की पहचान लोहारन पुरवा निवासी मंजीत विश्कर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मसौली क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टेंट लेकर बारात स्थल पर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब SDRF की टीम को बुलाया गया है।

बारात के लिए टेंट लेकर आया था युवक

मटहेना गांव के बसन्तपुरवा में बजरंगी गौतम की बहन की बारात मसौली के किन्हौली गांव से आनी थी। बारात में टेंट लगाने की जिम्मेदारी दूल्हे पक्ष की थी, जिस पर टेंट कारोबारी गंगाराम को व्यवस्था सौंपी गई। गंगाराम ने टेंट सामग्री लाने के लिए पास के लोहारन पुरवा निवासी मंजीत विश्कर्मा की ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली। मंजीत दोपहर में टेंट लेकर बारात स्थल पर पहुंचा और उसके बाद अपने दो साथियों, मोनू और काशीराम के साथ पास की सुमली नदी में नहाने चला गया।

पानी में उतरते ही लापता हुआ युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मंजीत ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाई, वह कुछ ही देर में गहरे पानी में समा गया और वापस बाहर नहीं निकल सका। साथियों ने कुछ समय तक इंतजार किया और फिर घबराकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और गोताखोरों ने की तलाश, SDRF बुलाई गई

घटना की सूचना पर मोहम्मदपुर खाला थाने के एसएचओ जेपी शुक्ला व चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू करवाई। घंटों की तलाश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। एसएचओ जेपी शुक्ला ने बताया कि SDRF टीम को सूचना दे दी गई है और जल्द ही वे मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू करेंगे।

घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन बदहवासी की हालत में हैं और युवक की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। SDRF टीम की तलाश से ही अब अंतिम उम्मीदें जुड़ी हैं।

ALSO READ  शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!