Skip to main content

Naradsamvad

Bareilly Police beating a youth committed suicide protest | बरेली पुलिस की पिटाई से तंग युवक ने जान दी: जिस रात लड़की भागी, वॉट्सऐप पर दोनों की बात हुई थी; पिता बोले- बेटे को थाने में पीटा – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
6 Min Read

[ad_1]

Ad image

बरेली में लड़की भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को उठाया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि थाने बुलाकर कई दिन पुलिस ने उसे इतना पीटा कि तंग आकर घर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह भुता थाना के म्यूड़ी कला गांव निवासी सलमान का शव घर में

.

परिजनों ने क्योलड़िया थाने के इंस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार पर पीटने का आरोप लगाया। कहा कि जिस वक्त इंस्पेक्टर उनके बेटे को पीट रहे थे, उस वक्त थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी बेटे को धमकाया। युवकी की पीठ और कंधे काले पड़ गए। पिटाई के गहरे जख्म दिख रहे थे। पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार वालों ने गुरुवार को दिनभर प्रदर्शन किया। किसी तरह पुलिस अफसरों के समझाने पर माने, फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सलमान की पीठ पर पिटाई के जख्म दिखाते परिवार के लोग।

सलमान की पीठ पर पिटाई के जख्म दिखाते परिवार के लोग।

नवाबपुरा चौकी प्रभारी सस्पेंड एसपी नार्थ मुकेश मिश्र ने बताया- नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद जब उसके नंबर की CDR निकाली गई तो उसमें युवक का नंबर मिला था। वह अलग-अलग नंबरों से लड़की से बात करता था। इसी बारे में पूछताछ के लिए उसे 27 अप्रैल को परिवार के साथ थाने बुलाया गया था। इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

जांच में देरी और लापरवाही के आरोपों में गुरुवार देर रात SSP ने नवाबपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

जनवरी में नाबालिग लड़की गायब हुई क्योलड़िया थाना के एक गांव निवासी किशोरी जनवरी में गायब हुई। लड़की के परिजनों ने क्योलड़िया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब चार महीना बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला तो मामले की विवेचना क्योलड़िया थाने के इंस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार को दी।

जिस रात लड़की गायब हुई, उस रात युवक से बात हुई इंस्पेक्टर क्राइम ने जब किशोरी के CDR चेक किए तो उसमें भुता थाना के म्यूड़ी कला गांव निवासी सलमान से बातचीत के सबूत मिले। जिस रात लड़की गायब हुई, उस रात भी सलमान की लड़की से वॉट्सऐप पर बातचीत के सबूत मिले।

इसी आधार पर पुलिस ने 27 अप्रैल को सलमान को थाने बुलाया। सलमान के पिता अशफाक का आरोप है कि वह बेटे को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने बेटे को जमकर पीटा। पिटाई के बाद शाम को उनके बेटे को छोड़ दिया गया। इसके बाद भी पुलिस लगातार धमका रही थी।

पुलिस बोली- ये जख्म पिटाई के नहीं सलमान के पिता का आरोप है कि 30 अप्रैल को भी इंस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार ने फोन किया और धमकाया। इसके बाद उनका बेटा दहशत में आ गया। रात में पता नहीं कब उसने फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह शव फंदे पर लटका मिला।

ALSO READ  CBFC पोर्टल में सेंधमारी, 500 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और गोपनीय डेटा लीक

सलमान के कंधे और पीठ पर जो जख्म दिख रहे थे, पुलिस ने कहा कि वह निशान पिटाई के नहीं हैं, बल्कि खुद परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा पुलिस बचाव में यह भी कहती रही कि कई बार ऐसे निशान पिटाई के नहीं होते। मौत के बाद शव पर आ जाते हैं।

अशफाक बोले- लड़की के घर वाले भी आकर धमकाते थे सलमान की मौत के बाद परिवार वालों ने जमकर प्रदर्शन किया। पिता अशफाक ने कहा- लड़की के घर वाले भी घर आकर धमकाते थे। लड़की को बरामद कराने का दबाव बनाते थे। जबकि बेटा लड़की को भगा कर नहीं ले गया।

पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग सलमान के सुसाइड की सूचना पर पुलिस उसके गांव म्यूड़ी कला पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो परिवार वाले विरोध करने लगे। कहा कि उनके बेटे को पुलिस ने इतना पीटा कि उसने जान दे दी। जब तक पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं होती, शव को उठने नहीं देंगे। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर पोस्टमॉर्टम कराने को लोग तैयार हुए।

पिता बोले- बेटा जयपुर में कमाता था सलमान के पिता अशफाक ने बताया- उनके 8 बच्चे थे। इसमें से 6 लड़कियां और दो लड़के, लेकिन अब सलमान की मौत हो गई। एक बेटा ही बचा है। सलमान अब जयपुर में कमाने भी लगा था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। घर का खर्च भी चलाता था। वह मेहनत मजदूरी करते हैं।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

————-

ये खबर भी पढ़िए-

राममंदिर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना मढ़ा जा रहा: मुख्य कलश पर भी लगेगा; सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता

राम मंदिर के दरवाजों पर फिर सोना लगाए जाने की शुरुआत हो गई है। अब फर्स्ट फ्लोर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना लगाया जा रहा है। हर दरवाजे पर 3 किलो सोना लगाया जाएगा। मुख्य कलश और राम दरबार के सिंहासन पर भी सोना लगाया जाएगा। इस पर 3 से 4kg सोना मढ़ा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!